- Hindi News
- पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन के प्रधान बने अमन बिजलपुर
पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन के प्रधान बने अमन बिजलपुर
पंजाबस्टूडेंट्स यूनियन की अोर से सरकारी रणबीर कॉलेज में सोमवार को पीएसयू की कमेटी का चुनाव किया गया, जिसमें प्रधान अमन बिजलपुर, उप प्रधान मनजिंदर सुनाम, सचिव जसवीर सिंह कालेके, खजानची गुरविंदर खेतला, प्रेस सचिव हरप्रीत सिंह महिलां सुखचैन सिंह सारों, गुरविंदर सुनाम, गुरप्रीत बठिंडा, हरविंदर सिंह, राजविंदर सिंह जहांगीर, नरिंदर कौर महिलां दीपिका रानी को सदस्य चुना गया।
इस मौके पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन के जिला नेता शंकर बदरा ने कहा कि सरकार ऐसी नीतियां लेकर रही है, जिससे लोगों के संघर्ष को दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनकी यूनियन शहीद भगत सिंह की विचारधारा पर पहरा देती हुई छात्रों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती आई है भविष्य में भी करती रहेगी।