पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी डिपो के छोले बेचने जा रहा डिपो मालिक काबू

सरकारी डिपो के छोले बेचने जा रहा डिपो मालिक काबू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर | पुलिसने गुप्त सूचना के आधार पर एक गाड़ी को काबू कर उसमें से सरकारी डिपो के करीब 2 क्विंटल छोले बरामद किए हैं। आरोप है कि डिपो का मालिक रिकॉर्ड में हेराफेरी कर इसे बाजार में बेचने ले जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ हरविंदर सिंह गश्त के दौरान जोड़े पुल दसौंदा सिंह वाला पर मौजूद थे। रविवार शाम करीब 6.30 बजे उन्हें सूचना मिली कि जगजीत सिंह उर्फ रूप निवासी कुतबा के पास गांव कुतबा में सरकारी राशन का डिपो है। वह अपनी गाड़ी में सवार होकर गरीबों को बांटे जाने वाले सरकारी डिपो के करीब 2 क्विंटल छोले रिकॉर्ड में हेराफेरी कर अहमदगढ़ बेचने के लिए जा रहा है। ऐसे में पुल नहर जलवाना पर नाकाबंदी कर पुलिस ने आरोपी को 2 क्विंटल छोले समेत काबू कर लिया।