बाल कृष्ण बने वरिष्ठ उपप्रधान
संगरूर | रिटायर्डम्यूनिसिपल कर्मचारी दल संगरूर की बैठक प्रधान अर्जन सिंह की प्रधानगी में हुई। जिसमें पहले सीनियर उप प्रधान की अचानक मौत होने के कारण बाल कृष्ण मोदगिल को सर्वसम्मति से सीनियर उप प्रधान बनाया गया। प्रधान अर्जन सिंह ने बताया कि बैठक में फैसला लिया गया कि ईओ प्रशासक को विनती पत्र लिखा जाए कि रिटायर्ड कर्मचारियों के बनते बकाए 15 अक्टूबर से पहले दिए जाएं वरना इसके बाद यूनियन सख्त कदम उठाने के लिए मजबूर होगी।