पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारिश से रिहायशी क्षेत्र में भरा पानी, रोष

बारिश से रिहायशी क्षेत्र में भरा पानी, रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुनाम (संगरूर)|वार्ड नंबर14 अधीन पड़ते यहां के पीर बन्ना बनोई रोड के आसपास के रिहायशी क्षेत्र में पानी निकासी का उचित प्रबंध नहीं होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में तो यह पूरा इलाका तालाब का रूप धारण कर लेता है। शनिवार की रात हुई बारिश ने इस क्षेत्र के लोगों की मुसीबत एक बार फिर बढ़ा दी है। कांग्रेस के नेता मनप्रीत बंसल ने मीडिया को इस क्षेत्र का हाल दिखाया और आरोप लगाया कि यहां की काउंसिल ने इस क्षेत्र में पानी निकासी का उचित प्रबंध नहीं किया है। जिसके कारण पानी लोगों के घरों गलियों में भर जाता है। बंसल ने कहा कि इस मामले को लेकर वे काउंसिल के अधिकारियों से मिलकर मांग करेंगे कि पहल के आधार पर यहां पानी निकासी का प्रबंध किया जाए। मौके पर प्रितपाल सिंह, राज खीपला, हरी राम जखेपल, लाल चंद, ब्रज लाल, मदन लाल, रवि कुमार, हरीश कुमार आदि हाजिर थे।