किसान सिखलाई कैंप 20 को
संगरूर | जिलाखेतीबाड़ी विभाग की अोर से हाड़ी 2014-15 की फसलों की तकनीकी जानकारी देने के लिए जिला स्तरीय किसान सिखलाई कैंप 20 सितंबर को अनाज मंडी संगरूर में लगाया जाएगा। मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी डा. रजिंदर सिंह सोही ने बताया कि कैंप में देसराज कटारिया संयुक्त डायरेक्टर खेतीबाड़ी (पंजाब) विभाग की स्कीमों की जानकारी देंगे। पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी खेतीबाड़ी विभाग के माहिरों द्वारा किसानों को हाड़ी की फसलों की काश्त अधिक पैदावार लेने के तरीकों से अवगत करवाया जाएगा और खेती से संबंधित प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। पनसीड द्वारा साउणी की विभिन्न फसलों के बीज भी बेचे जाएंगे।