पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फार्मासिस्ट ने दी संघर्ष की धमकी

फार्मासिस्ट ने दी संघर्ष की धमकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर में पंजाब राज्य फार्मासिस्ट एसोसिएशन की जिला स्तरीय जत्थेबंदक कन्वेंशन के दौरान फार्मासिस्ट को सम्मानित करते हुए साथी।

भास्कर न्यूज | संगरूर

पंजाबराज्य फार्मासिस्ट एसोसिएशन की जिला स्तरीय जत्थेबंदक कन्वेंशन रणबीर क्लब में हुई। इस दौरान एसोसिएशन द्वारा किए कार्यों फार्मासिस्टों की मांगों और मुश्किलों पर विचार-विमर्श किया गया। कन्वेंशन में एसोसिएशन के जिला प्रधान अमृत लाल गर्ग ने कहा कि फार्मासिस्टों की जायज मांगें पिछले लंबे समय से लटक रही हैं। सरकार द्वारा उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। जिस कारण फार्मासिस्टों में रोष पाया जा रहा है।

उन्होंने धमकी दी कि यदि मांगें जल्द मानी गई तो सरकार के खिलाफ तीखा संघर्ष शुरू किया जाएगा। फार्मासिस्टों ने मांग की कि वेतन स्कूल की खामियां दूर की जाएं, फार्मासिस्टों के पद का नाम बदलकर फार्मेसी अधिकारी, ब्लाॅक फार्मेसी अधिकारी, जिला फार्मेसी अधिकारी डिप्टी डायरेक्टर फार्मेसी रखा जाए, जिला परिषद के अधीन आती डिस्पेंसरियों को दोबारा पहले वाले विभाग में शामिल किया जाए। इस दौरान फार्मासिस्टों को उनकी बेहतर सेवाओं के लिए सम्मानित भी किया गया।

इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव अनिल कुमार मित्तल, पवन कुमार जिंदल, स्वर्णजीत सिंह, अशविंदर देव, सरोज बाला, हेम राज जिंदल आदि मौजूद थे।