- Hindi News
- चार्ट मेकिंग मुकाबले में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
चार्ट मेकिंग मुकाबले में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
संगरूर: सरकारी हाई स्कूल बेनड़ा में चार्ट मेकिंग मुकाबले में भाग लेते छात्र।
भास्कर न्यूज|संगरूर
सरकारीहाई स्कूल बेनड़ा में वातावरण जंगलात मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी की अगुवाई में राष्ट्रीय वातावरण जागरुकता मुहिम के तहत जैविक विभिन्नता वातावरण बचाओ विषय पर चार्ट मेकिंग मुकाबला करवाया गया। इस मौके पर मुख्य अध्यापक बुध राम ने कहा कि सेहतमंद जीवन के लिए सेहतमंद वातावरण का होना बहुत जरूरी है। जबकि मौजूदा समय में प्रदूषित हो रहे वातावरण ने मानवता जीव-जंतुओं के लिए खतरा खड़ा कर दिया है। हमें मानवता जीव-जंतुओं की भलाई के लिए वातावरण को शुद्ध बनाने के प्रयास करने चाहिए। मोनिका रानी फकीर सिंह टिब्बा की अगुवाई में करवाए गए चार्ट मेकिंग मुकाबले में छठी से दसवीं कक्षा तक के करीब 70 छात्रों ने भाग लिया। इस मौके देवी दियाल, प्रिंस सिंगला, नीरू गुप्ता, तरणजीत कौर, किरण बाला, आरती कालड़ा, सुखदीप कौर, कृष्णा देवी मौजूद थे।