- Hindi News
- जप, तप, दान और पुण्य करके जीवन सफल बनाएं: साध्वी श्रेष्ठा
जप, तप, दान और पुण्य करके जीवन सफल बनाएं: साध्वी श्रेष्ठा
संगरूर|जैन स्थानक में धर्म सभा को संबोधित करते हुए प्रवचन प्रभाविका साध्वी श्रेष्ठा महाराज ने कहा कि हमें महापुरुषों के बताए हुए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को महान बनाना होगा ताकि हमारा इस जीवन में आने का उद्देश्य पूरा हो सके। उन्होंने कहा कि यह जीवन हमें बहुत ही सदकर्मों से मिला है इसलिए हमें मिले हुए जीवन को जप, तप, दान, पुण्य करके सफल करना होगा। इस दौरान आचार्य सम्राट आत्मा राम महाराज, पंडित रतन शुक्ल चंद महाराज और वर्तमान आचार्य डा. शिव मुनि महाराज की जयंती बहुत ही सादगी से मनाई गई। साध्वी ने उनके जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि आचार्य आत्मा राम महाराज को सभी शास्त्र जुबानी याद थे। उन्हें चलती-फिरती लाइब्रेरी भी कहते थे।