- Hindi News
- प्रकाश चंद और तेजा सिंह कमालपुर का सम्मान
प्रकाश चंद और तेजा सिंह कमालपुर का सम्मान
संगरूर|अनुसूचित जातियांविंग संगरूर के जिला प्रधान मलकीत सिंह चंगाल की अगुवाई में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सीपीएस बाबू प्रकाश चंद गर्ग को शिअद का राष्ट्रीय उप-प्रधान और तेजा सिंह कमालपुर को जिला संगरूर का प्रधान बनाए जाने पर सम्मानित किया गया। मलकीत सिंह चंगाल, पूर्व सरपंच थलेस वरियाम सिंह और सुखपाल सिंह ने इन नियुक्तियों के लिए राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा का धन्यवाद किया। मौके पर ब्लाॅक समिति चेयरपर्सन सर्बजीत कौर, डा. सुखचैन सिंह, सूरज भान, धर्मजीत सिंह, डा. परमजीत सिंह, अवतार सिंह, डा. राज भलवान, गोबिंद सिंह, रजिंदर सिंह, सर्बजीत कौर सेखों, गुरतेज सिंह छाहड़, रामसरूप सिंह, डा. बलविंदर सिंह मौजूद थे।