पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कानूनी सेवाओं की जानकारी दी

कानूनी सेवाओं की जानकारी दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अकाल डिग्री कॉलेज फॉर वुमेन में सिविल जज मोहित बांसल को सम्मानित करते हुए प्रिंसिपल सुखमीन सिद्धू।

भास्कर न्यूज|संगरूर

अकालडिग्री कॉलेज फॉर वुमेन में लीगल लिटरेसी क्लब ने छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया।

इस मौके पर मुख्य मेहमान के तौर पर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) मोहित बांसल और गुरमीत कौर पूर्व प्रिंसिपल सरकारी रणबीर कॉलेज ने शिरकत की। सिविल जज मोहित बांसल ने कहा कि महिलाएं समाज का बहुमूल्य हिस्सा हैं। महिला के बिना समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने महिलाओं को प्राप्त विभिन्न अधिकार जैसे कि मुफ्त कानूनी सेवा का अधिकार और घरेलू हिंसा रोको कानून के बारे में छात्राओं को जानकारी दी।

प्रिंसिपल सुखमीन सिद्धू ने मानव अधिकारों पर प्रकाश डाला इस दौरान दोनों मुख्य मेहमानों को सम्मानित भी किया गया। प्रो. शविंदर कौर ने सभी का धन्यवाद किया।