पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"लड़की को तुरंत नौकरी दे सरकार\'

\"लड़की को तुरंत नौकरी दे सरकार\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर|सीएम निवासके सामने आत्मदाह की कोशिश करने वाली बेरोजगार नौजवान लड़की के रोष स्वरूप यूथ कांग्रेस ने अकाली भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। पंजाब यूथ कांग्रेस की महासचिव पूनम कांगड़ा ने कहा कि चुनाव के दौरान राज्य सरकार ने नौजवानों को बड़े स्तर पर नौकरियां देने का वादा किया था परंतु अब सरकार अपने वादे से मुकर चुकी है। सीएम के पास नौजवानों की बात सुनने तक का समय नहीं है। जिस कारण बेरोजगार आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि आत्मदाह की कोशिश करने वाली लड़की को सरकारी नौकरी दें।