पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी ड्राइवर बोले जरूरत पड़ी तो करेंगे चक्काजाम

सरकारी ड्राइवर बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे चक्काजाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर|पंजाब सरकारड्राइवर एंड टेक्नीकल इंप्लाइज़ यूनियन संगरूर की बैठक यूनियन के चेयरमैन दर्शन सिंह की प्रधानगी में हुई। इस मौके पर यूनियन के सदस्यों की ओर से सरकार द्वारा सरकारी अधिकारियों को निजी गाडिय़ां किराए पर लेकर देने की निंदा की गई। दर्शन सिंह ने कहा कि सरकार बचत के नाम पर लोगों का रोजगार छीनने में लगी हुई है। सरकार द्वारा बड़े-बड़े खर्चों पर काबू पाने की बजाय छोटे खर्चों पर काबू पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो रोजगार को बचाने के लिए चक्काजाम भी किया जाएगा। इस मौके पर अपर अपार सिंह प्रधान, सुरजीत सिंह सीनियर उप प्रधान, करनैल सिंह महा सचिव, कर्मजीत सिंह उप प्रधान, गुरमेल सिंह खजानची आदि मौजूद थे।