निजी जांच का विरोध इस्तीफा देंगे सरपंच
संगरूर | पंजाबसरकार द्वारा पंचायतों के कार्यों की निजी तौर पर जांच करवाने के लिए गए फैसले के विरोध में ब्लाॅक संगरूर की 73 पंचायतों की एक बैठक रविवार को बीएड कॉलेज मस्तुआना साहिब में हुई। बैठक में 11 सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया गया।
इस मौके पर सतवंत सिंह, कुलदीप सिंह बुगरा, मुख्तियार सिंह दियालगढ़ ने कहा कि पंचायतों के कार्यों की अब तक सरकारी तौर पर जांच होती रही है पंचायतें समय-समय पर जांच करवाती रही हैं परंतु सरकार ने निजी तौर पर जांच करवाने का जो फैसला लिया है वह सरासर सरपंचों का अपमान है। सरकार का यह फैसला बदलवाने के लिए पंचायतों का एक वफद जल्द ही वित्तमंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा के साथ एक बैठक करेगा। यदि उनकी मांग पूरी हुई तो सभी पंचायतें ढींडसा को अपना इस्तीफा सौंप देंगी।