पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पारूल लीगल सेल के मंडल प्रधान बने

पारूल लीगल सेल के मंडल प्रधान बने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर|भाजपा मंडलसंगरूर की बैठक मंडल प्रधान नरेश गोयल की प्रधानगी में हुई। इसमें पार्टी की मेंबरशिप मुहिम संबंधी विचार-विमर्श किया गया। मौके पर पारूल चावला को लीगल सेल मंडल का प्रधान नियुक्त किया गया। पार्टी नेता केवल कृष्ण (हैप्पी ठेकेदार) ने बताया कि बैठक में पार्टी के विभिन्न सेल, मोर्चा प्रधानों मंडल प्रधान को जोरदार तरीके से सदस्यों की भर्ती करने के आदेश दिए गए हैं।। उन्होंने बताया कि मार्केट कमेटी संगरूर के नवनियुक्त वाइस चेयरमैन शाम लाल का ताजपोशी समागम मार्केट कमेटी कार्यालय संगरूर में 13 दिसंबर को सुबह 10 बजे होगा। इस मौके पर केके मोदगिल सदस्य एसएस बोर्ड, विक्रम पाली, कैप्टन राम सिंह, मनजीत सिंह हरीपुरा सदस्य कार्यकारी प्रदेश कमेटी, एसएल चावला, नीरज कालड़ा, जसवीर सिंह हरीपुरा, अरविंद मोदगिल, कृष्ण कुमार, रेणु बाला, दीपक कुमार, जतिंदर मित्तल, राज गर्ग, पवन कुमार, पवन शर्मा, सुखपाल कांझला , तेजवंत सिंह, मुकेश शर्मा, दविंदर सिंह, मान सिंह, सुरिंदर गुप्ता, नीरज गोगा, रविंदर सिंह सोनी मौजूद थे।