पेंशनरों की समस्याओं पर किया विचार
जिलाप्रबंधकीय परिसर में पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रीयल पेंशनर यूनियन की बैठक यूनियन के राज्य सचिव राज कुमार अरोड़ा की अगुवाई में हुई।
इसमें पेंशनरों को रही समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। मौके पर सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि पेंशनर दिवस 17 दिसंबर को पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। राज कुमार अरोड़ा ने बताया कि 17 दिसंबर को सुबह 10 बजे समूह मिनिस्ट्रीयल पेंशनर जिला प्रबंधकीय परिसर के सामने इकट्ठे होंगे। इसके बाद पेंशनर समागम में शिव मंदिर बगीची वाला में शिरकत करेंगे। इस मौके पर राम मूर्ति शर्मा, सुरिन्द्र सोढ़ी, जसबीर सिंह , राम सिंह, नत्थू लाल ढींगरा संजे शर्मा, लाल चंद सैनी, रविन्द्र गुड्डू, उत्तम मदान, पीपी शर्मा, सुखविन्दर सेखों, आर एस मदान, महेन्द्र ढींढसा, मंगत राज, ओम प्रकाश खिप्पल, गिरधारी लाल, जरनैल लोयाना उपस्थित थे।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते राज कुमार अरोड़ा।