भाजपा टीचर सेल की कार्यकारिणी गठित
संगरूर|भाजपा टीचरसेल की एक बैठक शुक्रवार को कोला पार्क स्थित अमेरिकन इंस्टीट्यूट में जिला प्रधान बलराज सिद्धू की अगुवाई में हुई। जिसमें सेल के राज्य उप प्रधान अंकित रस्तोगी विशेष तौर पर उपस्थित हुए। अंकित रस्तोगी ने कहा कि भाजपा की नीतियों से खुश होकर युवा बड़े स्तर पर पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इस मौके नवनियुक्त जिला प्रधान बलराज सिद्धू ने अपनी 14 सदस्यीय कमेटी का गठन किया। जिसमें सत्तदीप सिंह, गगनजोत सिंह, जसकरण सिंह, हरप्रीत सिंह को उप-प्रधान, मनदीप सिंह अतरी महा सचिव, पलविंदर सिंह, अंग्रेज सिंह, बब्बू इंसा, जीवन शर्मा, भारत भूषण, पवित्र सिंह को सचिव, हरमन सिंह को कैशियर, गुरपाल सिंह मनप्रीत सिंह सदस्य नियुक्त किए गए। बलराज सिद्धू ने नवनियुक्त सदस्यों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे।
पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए जिला प्रधान।