पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस की बैठक में छाया युवती के आग लगाने का मामला

कांग्रेस की बैठक में छाया युवती के आग लगाने का मामला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | सुनाम (संगरूर)

ब्लॉककांग्रेस के अध्यक्ष संजय गोयल की अगुवाई में हुई ब्लॉक स्तरीय बैठक में नौकरी नहीं मिलने से तंग आकर एक युवती द्वारा चंडीगढ़ में सीएम आवास से सामने आग लगाकर आत्महत्या करने के प्रयास का मामला छाया रहा। यहां के कांग्रेस भवन में हुई बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता अमन अरोड़ा, राजिंदर दीपा, घनशाम कंसल, नवदीप सिंह मोखा विशेष रूप से शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते नेताओं ने कहा कि पंजाब में रोजगार नहीं मिलने से नौजवान इस कद्र निराश हैं कि वे आत्महत्या करने जैसे कदम उठा रहे हैं। पंजाब में ऐसे काले दिन पहले कभी नहीं आए और इसके लिए वर्तमान अकाली भाजपा सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। मुख्यमंत्री बादल को नैतिकता के आधार पर त्याग-पत्र देना चाहिए। यह केवल एक घटना नहीं है बल्कि इस घटना ने पंजाब की असली तस्वीर उजागर की है। इस सरकार ने पिछले आठ साल में पंजाब में रोजगार के साधन पैदा नहीं किए। ही सरकार ने नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता दिया है। अकाली भाजपा सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में भत्ता देने का वादा किया था। नेताओं ने कहा कि पंजाब के लोग बादल सरकार से तुरंत छुटकारा चाहते हैं। लोगों की उम्मीद कांग्रेस से है और आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भारी जीत दर्ज करके पंजाब की जनता को सुशासन देगी।

बैठक में मलकीत सिंह, जंग सिंह, जसवंत सिंह, मुनीष सोनी, शिव दयाल, प्रकाश डाबला, प्रकाश बत्तरा, परमजीत सिंह, भोला सिंह, अशोक डाबला, कौर सिंह आदि हाजिर थे।

सुनाम में कांग्रेस की बैठक में शामिल पार्टी नेता।