पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पर्यावरण संतुलन के लिए करें पौधारोपण : पूरेवाल

पर्यावरण संतुलन के लिए करें पौधारोपण : पूरेवाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेहरूयुवा केन्द्र की ओर से पंजाब स्टेट काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के सहयोग से वातावरण की संभाल संबंधी यूथ हॉस्टल में वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशाप का मुख्य उद्देश्य जैविक विभिन्नता था।

इस मौके पर कृषि विज्ञान केन्द्र खेड़ी से डाॅ . गुरबीर कौर ने संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह लगातार जीव जन्तुओं के मरने से इनकी गिनती कम होने के साथ- साथ वातावरण का संतुलन बिगड़ता जा रहा है। उसी तरह पेड़ों की लगातार कटाई ग्लोबल वार्मिंग को आमंत्रित कर रही है। वातावरण को साफ सुथरा रखने में क्लब अहम भूमिका निभा सकते हैं। पेड़ों को लगाने के साथ उनकी संभाल भी बेहद जरूरी है। प्रोग्राम की अध्यक्षता करते हुए जिला यूथ कोऑर्डिनेटर अमरजीत पूरेवाल ने कहा कि धरती पर विभिन्न जातियों के जीव जन्तु पौधे हैं। जिनमें कई का इस्तेमाल लोग रोजाना जीवन में भोजन दवाइयों के रूप में कर रहे हैं। जीव जन्तुओं की गिनती कम होने के साथ वातावरण भी खराब हो रहा है। उन्होंने समूह क्लबों से अपील की कि वह पौधों की संभाल कर अच्छे समाज का निर्माण करें। मौके पर बलविन्दर कुमार, सर्बजीत सिंह, राम मेहर, बलजिंद्र, हरदीप सिंह थे।

संगरूर में सेमिनार को संबोधित करते हुए डॉ. गुरबीर कौर।