पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू

भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुनाम (संगरूर)| भारतीयजनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी का सदस्यता अभियान यहां की पुरानी अनाज मंडी में शुरू किया गया है। पार्टी नेता गुप्ता ने अनाज मंडी में औपचारिक रूप से कार्यालय खोलकर पार्टी के सदस्यता अभियान का आगाज किया। इस अवसर पर लोगों ने भाजपा से साथ जुड़ने के प्रति भारी उत्साह दिखाया। विनोद गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी ने पूरे देश को एकसूत्र में बांध दिया है और लोगों में देश भक्ति की भावना जगने लगी है। उन्होंने कहा कि सुनाम मंडल में पार्टी ने 6 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है। जिसे पार्टी आसानी से हासिल कर लेगी। इस दौरान पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता सुनील कांत, भीम सैन, दीवान गोयल, बाबी शेरों, मिंटा कुमार, राकेश टोनी, भगवान दास कंसल, दर्शना कंसल, ठाकुर रणजीत सिंह, तारा सिंह, विपुल बांसल, शिव जिंदल, जरनैल सिंह, नरिंदर कुमार मोदी आदि हाजिर थे।