पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाद की कालाबाजारी रोकने की मांग

खाद की कालाबाजारी रोकने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुनाम (संगरूर)| भारतीयकिसान यूनियन एकता उगराहां की ब्लॉक स्तरीय बैठक अध्यक्ष जसवंत सिंह तोलावाल की अगुवाई में हुई। इसमें जिला अध्यक्ष अमरीक सिंह तथा उपाध्यक्ष दरबारा सिंह छाजला विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में मांग की गई कि बाजार में यूरिया की हो रही कालाबाजारी को तुरंत किसानों ने कहा कि आवारा पशुओं ने उनकी फसलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। सरकार इन पर काबू पाए। इस दौरान गन्ने की कीमत में 10 रुपए की कटौती करने की जोरदार निंदा की गई। किसान नेताओं ने कहा कि 15 दिसंबर को सुनाम के एसडीएम को मांग पत्र दिया जाएगा। यदि सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो यूनियन जिले में पांच स्थानों पर धरना देगी। मौके पर रामशरण सिंह, माणक सिंह, दर्शन सिंह, अजैब सिंह, संतराम, गोबिंद सिंह, पाल सिंह, बावा सिंह, महिंदर सिंह, सरूप सिंह, सुखपाल सिंह थे।