पिस्तोल कारतूस समेत एक काबू
संगरूर | सीआईएस्टाफ बहादुर सिंह वाला ने एक आरोपी को देसी पिस्तोल कारतूस समेत काबू किया है। सहायक थानेदार केवल कृष्ण पुलिस पार्टी समेत गांव कमोमाजरा के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान पैदल चले रहे आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 32 बोर देसी पिस्तोल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपी की पहचान कुलविन्द्र सिंह निवासी कमोमाजरा खुर्द के तौर पर हुई है।