नशा छोड़ने को किया जागरूक
संगरूर|लोगों कोनशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के मकसद से पंजाब पुलिस की ओर से ट्रक यूनियन में सेमिनार का आयोजन किया गया। एसपी परमजीत सिंह गोराया ने कहा कि जिला पुलिस की ओर से जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर तीन दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया है। ये 15 दिसंबर तक जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग नशा छोडऩा चाहते हैं सरकार उनकी पूरी मदद कर रही है। उनका नाम भी गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों को पकडऩे के लिए लोगों के सहयोग की जरूरत है। सिटी इंचार्ज सुखदेव सिंह ने कहा कि नशे के रुझान को रोकने के लिए नशा मुक्ति समाज का सपना लोगों के सहयोग के बिना पूरा नहीं हो सकता है। मौके पर राज कुमार, अवतार सिंह, राकेश कुमार, गुरपाल सिंह, हरजीत सिंह, पाल सिंह आदि उपस्थित थे।
सेमिनार को संबोधित करते हुए एसपी गोराया।