नशा मुक्त हुए हरबंस को घर भेजा
संगरूर|नशा मुक्तिअस्पताल में नशा छोड़ने वाले मरीज हरबंस सिंह को उसके घर रवाना किया गया। शेरपुर के गांव नंगल के रहने वाले हरबंस सिंह को अस्पताल के प्रोजेक्ट डायरेक्टर मोहन शर्मा ने शुभकामनाएं देकर विदाई दी। इस मौके पर शर्मा ने कहा कि नशा रहित जीवन व्यतीत करके ही एक अच्छा पुत्र, अच्छा पति अच्छा बाप बना जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिस घर में नशा प्रवेश कर जाता है वह घर नर्क बन जाता है। समाज को नशा मुक्त करने के लिए संयुक्त तौर पर प्रय| करने की जरूरत है। नशा मुक्त हुए हरबंस सिंह ने बताया कि वह रोजाना शराब की दो बोतलें पीने के कारण जहां शारीरिक तौर पर मौत की ओर बढ़ रहा था वहीं घर में भी रोजाना क्लेश रहता था। उसने समूह स्टाफ का उसे नया जीवन देने के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर लखविंदर सिंह, स्टाफ नर्स परमिंदर कौर, सुमित कुमार, नायब सिंह, शंकर सिंह, जग्गा सिंह, दर्शन सिंह, पुष्पा रानी ने भी हरबंस सिंह के बढिय़ा भविष्य के लिए कामना की।
संगरूर: नशा मुक्ति अस्पताल में हरबंस सिंह स्टाफ के साथ