वार्षिक समारोह में स्टूडेंट्स सम्मानित
संगरूर |शहीद ऊधम सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस महिलां चौक का छठा वार्षिक ईनाम वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके डा. हरजिंदर सिंह वालिया डायरेक्टर आईएएस ट्रेनिंग सेंटर पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला मुख्य मेहमान थे जबकि डाॅ. परमवीर सिंह कोऑर्डिनेटर एनएसएस विभाग पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने विशेष तौर पर शिरकत की। प्रिंसिपल डाॅ. नितिया नंद वत्स ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। डाॅ. परमवीर सिंह से एनएसएस की दो और यूनिटों की मांग की। समारोह के दौरान छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। कॉलेज के होनहार छात्रों को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डाॅ. कुलवंत कौर सूलर कुलवंत कौर खेतला आदि मौजूद थे।