- Hindi News
- बेनड़ा में धीयां दे मेले की तैयारियां जोरों पर
बेनड़ा में धीयां दे मेले की तैयारियां जोरों पर
गांवबेनड़ा में 22 फरवरी को आयोजित किए जा रहे मेला धीयां दा की तैयारी को लेकर गांव की लड़कियों द्वारा एक बैठक की गई। जिसमें प्रसिद्ध समाज चिंतक हमीर सिंह ने विशेष तौर पर शिरकत की। बैठक को संबोधित करते हुए हमीर सिंह ने कहा कि पंजाब के गांवों में आयोजित किए जा रहे धीयां दे मेले जहां मेले का प्रबंध करने वाली लड़कियों की शख्सियत में निखार, मिलजुलकर आपसी सहयोग से बड़े कार्यों को निपटाने की जांच जीवन में सामजिक कार्यों के प्रति रुचि पैदा करने का काम कर रहे हैं वहीं यह मेले गांव की सामजिक पूंजी को एकजुट करके गांव परिवारों के विकास का आधार भी बन सकते हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब में धीयां दे मेले की निवेकली शुरुआत पिछले साल फरवरी में नाभा के नजदीकी गांव लुबाणा से हुई थी। उसके बाद ऐसे मेले गांव अजनौदा, थूही, कैदोपुर, जखेपल में आयोजित किए जा चुके हैं। खुशी की बात है कि धीयां दे मेले के जरिए गांव की सभी बेटियों को अपनी बचपन की सहेलियों संग पुराने दिनों को एक बार फिर ताजा करने का मौका मिलता है। यह धीयां दे मेले ग्रामीण माहौल में पैदा हो चुके टकराव को कम करने का सबब भी बन रहे हैं। मेले की तैयारी में जुटी आवाज़-ए- जग जणनी की चरणजीत कौर लुबाणा, मनदीप कौर, ओमजीत कौर, बिंदर कौर, मनप्रीत कौर ने बताया कि गांव की करीब 800 बेटियां पंजाब के दूर-दराज इलाकों में अपने ससुराल घरों में बसी हुई हैं, जिन्हें इस मेले में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र भेजे जा चुके हैं।
इस मौके पर करनैल सिंह जखेपल, सरपंच अमरजीत सिंह, गुरूद्वारा कमेटी के प्रधान परमजीत सिंह, देवी दियाल, फकीर सिंह टिब्बा, पंच दर्शन सिंह, पाल सिंह, जसवीर कौर, मनप्रीत कौर, दर्शन कौर, जसप्रीत कौर, प्रीत कौर, मनदीप कौर, गगनदीप कौर, रणवीर कौर, रमनदीप कौर, हरदीप कौर, अमृतपाल कौर, दीप कौर, अमनदीप कौर, सर्बजीत कौर आदि मौजूद थे।
संगरूर: मेले की तैयारी को लेकर हुई बैठक को संबोधित करते प्रवक्ता।