गोदामों में कीटों का कब्जा, प्रदर्शन
जिलाखुराक सप्लाई विभाग के गोदामों में कीटों ने गांव रामनगर सीबिया के लोगों की नींद उड़ा रखी है। गांव के लोग कीटों से इतने परेशान हो गए हैं कि उन्हें सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा है। बुधवार को गोदामों के सामने खुराक सप्लाई विभाग के खिलाफ लोगों ने रोष प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर उन्होंने जिला प्रशासन से कीटों से राहत दिलाने की मांग की है। इस मौके पर ग्राम पंचायत रामनगर सीबिया के रणजीत सिंह पंच, जगरूप सिंह पंच, गुरमेल सिंह पंच, हरिंदर सिंह पंच, हरविंदर सिंह पंच, पूर्व सरपंच करनैल सिंह रविंदर सिंह ने बताया कि गांव की अबादी के नजदीक निजी गोदाम बने हुए हैं, जिसमें जिला खुराक सप्लाई विभाग का अनाज स्टोर किया हुआ है। अनाज के गोदामों के कारण पैदा हुई कीटों ने गांव के लोगों का जीना दूभर कर रखा है। शाम 6 बजे के बाद इतना बुरा हाल हो जाता है कि ही रोटी बना सकते हैं ही दाल-सब्जी बना सकते हैं।
बुधवार को संगरूर में गोदाम के सामने नारेबाजी करते हुए ग्रामीण।