पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीडि़तों के लिए राहत सामग्री भेजी

बाढ़ पीडि़तों के लिए राहत सामग्री भेजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|सुनाम (संगरूर)

जम्मूकश्मीर के बाढ़ पीडि़तों के लिए यहां के रोटरी क्लब ने हाथ आगे बढ़ाए हैं।

क्लब ने करीब छ: सौ कंबल पीडितों के लिए भेजे हैं। यहां रोटरी भवन में अध्यक्ष घन शाम कंसल की अगुवाई में करवाए समागम में एसडीएम परनीत शेरगिल मुख्य मेहमान के रूप में पहुंची।

उन्होंने क्लब द्वारा दिए सहयोग की प्रशंसा करते हुए कहा कि संकट की स्थिति में जरूरतमंद की सेवा करने से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। रोटरी क्लब के पूर्व जिला गवर्नर डॉ. सतपाल सिंगला ने कहा कि क्लब हमेशा जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे रहता है।

ऐसी विकट स्थिति में मदद करना सबसे बड़ी इंसानियत है। उन्होंने इसके लिए लोगों को आगे आने की अपील की है। अध्यक्ष कंसल ने कहा कि उनका क्लब हमेशा सेवा के लिए तत्पर रहेगा। मौके पर राजिंदर कुमार, सतीश मित्तल, डॉ. विनोद सिंगला, राज कुमार वशिष्ठ, अजैब सिंह सग्गू, विजय मोहन सिंगला, नवीन कुमार, सुरेश शशी, राकेश काका हाजिर थे।

एसडीएम को जम्मू के बाढ़ पीडितों के लिए कंबल भेंट करते रोटरी सदस्य।