भाई गुरदास के छात्र चेस में विजयी
संगरूर|पंजाब टेक्नीकलयूनिवर्सिटी के सीजीसी लांडरां में करवाए गए तीन दिवसीय चेस टूर्नामेंट में भाई गुरदास कॉलेज की लड़कियों की टीम ने पहला स्थान और लड़कों की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की टीम को स्वर्ण पदक और लड़कों की टीम को कांस्य पदक से नवाजा गया। भाई गुरदास ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन हाकम सिंह जवधां ने बताया कि इस इंटर कॉलेज टूर्नामेंट में पूरे पंजाब के कॉलेजों ने भाग लिया था। उन्होंने विजेता छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि इन छात्रों ने कॉलेज का नाम पूरे पंजाब में रोशन किया है। डीन कॉलेजिज डा. गुनिंदरजीत सिंह जवधां बीजीआईईटी की डायरेक्टर डा. तनूजा श्रीवास्तवा ने भी छात्रों को मुबारकवाद दी।