पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाल साहित्य क्विज मुकाबले 16 को

बाल साहित्य क्विज मुकाबले 16 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर|भाषा विभागद्वारा बाल साहित्य क्विज मुकाबले 16 अक्टूबर को करवाए जाएंगे। मुकाबलों के लिए छात्र अपनी एंट्रियां 29 सितंबर तक जिला भाषा कार्यालय संगरूर में दे सकते हैं। जिला भाषा अधिकारी प्रितपाल कौर ने बताया कि यह मुकाबले तीन वर्गों में करवाए जाएंगे। पहले वर्ग में 6वीं से 8वीं कक्षा तक, दूसरे वर्ग में 9वीं से 12वीं तक तीसरे वर्ग में बीए/बीकॉम, बीएससी तक के छात्र भाग ले सकेंगे। यह जिला स्तरीय मुकाबले 16 अक्टूबर को सुबह 10 बजे जिला प्रबंधकीय परिसर की दूसरी मंजिल पर स्थित जिला भाषा अधिकारी कार्यालय में करवाए जाएंगे। मुकाबलों में भाग लेने वाले छात्रों की एंट्रियां संबंधित स्कूल/कॉलेज के मुखियों से तसदीक करवाकर 29 सितंबर तक जिला भाषा कार्यालय संगरूर में पहुंच जानी चाहिए।