- Hindi News
- घर के सामने छप्पड़ खोदना बंद करने की मांग
घर के सामने छप्पड़ खोदना बंद करने की मांग
संगरूर|गांव महासिंह वाला में दलितों के घर के सामने खोदे जा रहे छप्पड़ के विरोध में जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी की ओर से एडीसी प्रीतम सिंह जौहल को ज्ञापन सौंपा गया। कमेटी नेता बलजीत सिंह बाहमणीवाला ने बताया कि गांव महा सिंह वाला की पंचायत द्वारा धक्के से दलितों के घरों के आगे जेसीबी मशीन लगाकर छप्पड़ खोदा जा रहा है। इस छप्पड़ में गंदा पानी जमा होने से कई बीमारियां लग सकती हैं। पंचायत को चाहिए कि वह घरों के सामने खड़े गंदे पानी की निकासी का प्रबंध करे। बच्चों के खेलने के लिए पार्क बनाए कि दलितों के घर के सामने छप्पड़ खोदा जाए। पंचायत इस मसले को हल करने की बजाय और उलझा रही है। मुकेश मलौद ने चेतावनी दी कि यदि खुदाई का काम रुका तो कमेटी तेज संघर्ष शुरू करेगी। मौके पर सत्तनाम सिंह, रामा सिंह, सुखविंदर सिंह, मंगू, लीलू सिंह उपस्थित थे।