- Hindi News
- किसानों के लिए 25 हजार रुपए एकड़ मुआवजा मांगा
किसानों के लिए 25 हजार रुपए एकड़ मुआवजा मांगा
भास्कर न्यूज|सुनाम (संगरूर)
कुलहिंद किसान सभा की बैठक हरनेक सिंह की अध्यक्षता में यहां के अनखी भवन में हुई। इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की किसान और मजदूर विरोधी नीतियों की जमकर आलोचना की। इस दौरान मांग की गई कि बरसात से खराब हुई फसलों का कम से कम 25 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए।
कामरेड हरदेव सिंह ने कहा कि किसानों के घोर आर्थिक संकट में फंसने का एकमात्र कारण सरकार की किसान विरोधी नीतियां हैं। इसी कारण किसान और मजदूर आत्महत्या करने के लिए विवश हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि साठ साल से ज्यादा आयु के सभी बुजुर्गों को तीन हजार रुपए प्रति माह पेंशन दी जाए। विधवाओं को पेंशन दी जाए, डॉ. स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के अनुसार किसानों को फसलों के दाम दिए जाएं। रेल बजट की तर्ज पर खेती बजट भी अलग से पेश किया जाए। उन्होंने कहा कि किसान सभा इन तमाम मुद्दों को लेकर 22 सितंबर से लगातार तीन दिन तक राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर भूख हड़ताल आंदोलन शुरू करेगी। बैठक में दलबार सिंह, बृज लाल, निर्मल सिंह, गमदूर सिंह, सुरजीत सिंह, गुरमेल सिंह, सुखविंदर घनौरी, सुरजीत गगड़पुर, करतार सिंह, रामफल, जगदीश सिंह हाजिर थे।