पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंद फाटक से लोग परेशान

बंद फाटक से लोग परेशान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जाखल (संगरूर)

तलवाड़ारोड पर रेलवे फाटक आमजन के लिए खुली समस्या बना हुआ है। अक्सर बंद रहते फाटक के कारण कई गांवों के लोग परेशान हैं। अधिकतर समय लगातार आधे से एक घंटे तक बंद रहने वाले रेलवे फाटक को लेकर लोगों में रेलवे प्रशासन के प्रति भारी रोष है।

ऐसे में दोपहिया वाहन चालक जहां जान जोखिम में डाल रहे हैं वहीं बड़े वाहन चालक मजबूरी वश समस्या को सहन कर रहे हैं। जाखल के कुलां भूना रोड पर रेलवे ओवर एवं अंडरब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा है। पिछले करीब एक साल से चल रहे इस कार्य के कारण तमाम आवागमन वाया तलवाड़ा रोड चल रहा है, लेकिन इस रोड पर बना रेलवे फाटक लोगों के लिए मुसीबतों का पहाड़ से कम नहीं है।

इस फाटक पर दिल्ली से वाया जाखल से बठिंडा एवं हिसार लुधियाना रेलमार्ग है। जिस पर रोजाना करीब 60 से 70 रेलगाड़ियाें का आवागमन होता है। ऐसे में फाटक को ट्रेन गुजारने के लिए बंद कर दिया जाता है। लेकिन ट्रेनों की संख्या अधिक होने के कारण दिन के 24 घंटों में करीब 17 घंटों के लिए यह फाटक बंद ही रहता है। जिससे लोगों को आवागमन करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फाटक के काफी देर तक बंद होने के कारण दोनों ओर वाहनों की करीब एक किलोमीटर लंबी कतार भी लग जाती है।

जाखल के तलवाड़ा रोड पर फाटक के बंद रहने के कारण आड़े टेढ़े रास्तों से जान जोखिम में डालकर गुजरते वाहन चालक।

लोगों ने जताया रोष

समस्याको लेकर जाखल के अलावा आस पास के दर्जनों गांवों से लोगों ने रोष जताया है। गांव तलवाड़ा निवासी केवल सिंह, चेत सिंह, सरपंच अंग्रेज सिंह, तलवाड़ी के बूटा सिंह, साधनवास के सरपंच नरेंद्र बढिय़ाल, जगजीत सिंह पंच, शिंगारा सिंह, मनमोहन सिंह, मुख्तयार सिंह, सिधानी के राजकुमार गुर्जर, गुरमीत सिंह अन्य अन्य लोगों ने मांग की कि रेलवे ओवर ब्रिज के साथ बनाए जा रहे अंडरब्रिज का निर्माण कुलां भूना रोड पर करने की बजाय तलवाड़ा रोड पर किया जाए। जिससे एक ओर ओवर ब्रिज की सुविधा लोगों को मिलेगी।

^रेलवे फाटक को नियमानुसार ही एवं ट्रेनों के आवागमन करने पर ही बंद किया जाता है। ज्यादा देर तक बंद रखने में रेलवे प्रशासन को कोई लाभ अथवा हानि नहीं। फाटक को बंद करना एवं खोलना ट्रेनों के आवागमन करने के समय अनुसार ही किया जाता है। पीसीओझा, स्टेशन अधीक्षक