पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जोरावर हाऊस ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

जोरावर हाऊस ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर| शहीदऊधम सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस महिलां चौक में चेयरमैन राओविंदर सिंह, वाइस चेयरमैन कौर सिंह जोरा सिंह की सरपरस्ती में 7वीं एथलेटिक मीट कार्रवाई गई।

इस मौके पर राज कुमार शर्मा डायरेक्टर स्पोटर्स पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला मुख्य मेहमान थे। जबकि डा. गुरवीर सिंह ने बतौर विशेष मेहमान शिरकत की।

परिणाम: 100मीटर दौड़ लड़कों में अमनदीप सिंह पहले, मनप्रीत सिंह दूसरे, लड़कियों में गगनदीप कौर पहले, अमनदीप कौर दूसरे, गोला फेंकने में लड़कों में संदीप सिंह पहले, तरणदीप सिंह दूसरे, लड़कियों में संदीप कौर पहले, हर्षदीप कौर दूसरे, रीले लड़कों में जोरावर हाऊस पहले, जुझार हाऊस दूसरे, लड़कियों में जुझार हाऊस पहले, अजीत हाऊस दूसरे स्थान पर रहा। इस दौरान अमनदीप सिंह गगनदीप कौर को बेस्ट एथलीट चुने गए। ओवरऑल ट्राफी जोरावर हाऊस के नाम रही।

मंगलवार को महिलां चौक में विजेताओं को पुरस्कृत करते शहर के गणमान्य।