पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 6 हजार लीटर केरोसीन बरामद

6 हजार लीटर केरोसीन बरामद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुनाम (संगरूर) | सिटीपुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के केरोसीन तेल के 30 ड्रम बरामद करने का दावा किया है। उक्त ड्रमों में करीब 6 हजार लीटर केरोसिन तेल है जिसे एक दुकान में छुपाया हुआ था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के केरोसीन तेल का इतनी मात्रा में भंडारण आम लोगों के गले नहीं उतर रहा है और इसे संबंधित विभाग की मिलीभगत का नतीजा मान रहे हैं। एसएचओ सिटी जतिंदरपाल सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने यहां के इलाही चौक में स्थित एक दुकान पर छापामारी की और दुकान में से 30 ड्रम केरोसीन तेल बरामद किए हैं। मामले में जीवन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है कि आखिर इतनी भारी मात्रा में केरोसीन तेल कहां से आया है।