पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा उम्मीदवारों के नाम घोषित, वार्ड 14 में बगावत

भाजपा उम्मीदवारों के नाम घोषित, वार्ड 14 में बगावत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयजनता पार्टी की ओर से संगरूर के नगर काउंसिल चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है। संगरूर के वार्डों में उम्मीदवारों फैसला करने के लिए भाजपा के प्रदेश सचिव जतिन्द्र कालड़ा, भाजपा के जिला प्रधान जोगी राम साहनी और जिला इंचार्ज अर्चना दत्त ने भाग लिया।

शहर के कुल 27 वार्ड में से भाजपा के खाते 13 वार्ड थे जिसमें से 12 वार्ड में उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया गया है। जबकि 14 नंबर वार्ड जो अकाली दल के खाते में था वहां भी भाजपा ने बगावत कर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है।

उम्मीदवारों की पुष्टि करते हुए जतिन्द्र कालड़ा ने बताया कि वार्ड 2 से संजय बांसल, वार्ड 4 से मंजूला शर्मा, वार्ड 11 से आरती कालड़ा, 12 से बिन्दू साहनी, वार्ड 13 से संगीता टूटेजा, वार्ड 15 से सुरिन्द्र सिंह पप्पू, वार्ड 16 से प्रीतम कौर, 18 से विक्रम सैनी, 19 वार्ड से सोनिया, 20 वार्ड से सरजीवन जिंदल, वार्ड 22 से पिंकी घारू, 23 वार्ड से सूरज चौहान को अपना उम्मीदवार घोषित किया गया है।

वार्ड 26 पर फैसला नहीं

जतिन्द्रकालड़ा ने बताया है कि वार्ड 26 पर कुछ कारणों से उम्मीदवार के नाम का फैसला नहीं लिया जा सका है। बुधवार इस पर फैसला होगा। सूत्रों की मानें भाजपा 14 वार्ड को लेकर अकाली दल को 26 नंबर वार्ड देना चाहती है। जिस कारण 26 पर भाजपा ने अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।

वार्ड 14 पर सहमति नहीं

टिकटके बंटवारों में वार्ड नंबर 14 अकाली दल के हिस्से में आया था परंतु वार्ड नंबर 14 से भी भाजपा ने अपना उम्मीदवार खड़ा करने का ऐलान कर दिया है। भाजपा की तरफ से वार्ड 14 से विनोद कुमार बोदी को अपना उम्मीदवार बनाया गया है। दूसरी तरफ चर्चा है कि अकाली दल ने कांग्रेस को छोड़ कर अकाली दल में शामिल होने वाले जसविन्द्र सिंह प्रिंस के लिए यह वार्ड अपने हिस्से में लिया है। जसविन्द्र प्रिंस पूर्व पार्षद हैं।