खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 18 19 को
संगरूर | स्पोट्र्सअथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के मस्तुआना साहिब में स्थित ट्रेनिंग सेंटर में बॉक्सिंग वॉलीबाल के लिए खिलाड़ियों के चयन ट्रायल 18 19 फरवरी को होंगे। साई ट्रेनिंग सेंटर मस्तुआना साहिब के इंचार्ज मनजीत सिंह कुक्की ने बताया कि ट्रायल सुबह 9 बजे शुरू होंगे। दोनों खेलों के लिए 12 से 18 साल के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।