- Hindi News
- दु:खों से छुटकारा पाने के लिए जपें भगवान का नाम
दु:खों से छुटकारा पाने के लिए जपें भगवान का नाम
सुनाम (संगरूर)|श्री श्री1008 श्री स्वामी शंकर मुनि महाराज ने शिवरात्रि के उपलक्ष्य में सीता सर धाम में प्रवचन करते हुए कहा कि शिव पुराण में लिखा है कि सृष्टि भगवान शिव से ही चलती है। भगवान शिव ही ब्रह्मा हैं और भगवान विष्णु भी शिव ही हैं। शिव से ही मनुष्य की उत्पति होती है। शिव ही पालन पोषण करते हैं और शिव ही मनुष्य का संहार करते हैं। शिव कल्याणकारी और सत्य हैं। उन्होंनें कहा कि शिव में से यदि की मात्रा निकाल दी जाए तो शव रह जाता है और जिसका मतलब है प्राण रहित। संसार के सभी दुखों से छुटकारा पाने की एक मात्र दवा भगवान का नाम जपना सत्संग ही है। भगवान की कथा के बिना जीवन में शांति नहीं सकती। भगवान जब मनुष्य पर विशेष कृपया करते हैं तो उसमें अपना स्वभाव उतार देते हैं। मतलब उसे शांति प्रदान करते हैं, जिससे जीव समस्त दुखों से छूट जाता है।