बाबा बचन सिंह की बरसी पर डाले भोग
गुरुद्वारासचखंड अंगीठा साहिब गुरुद्वारा गुरसागर मस्तु आना साहिब में संत बाबा बचन सिंह जी की 24वीं बरसी संत सेवक जत्था अकाल कॉलेज काउंसिल मस्तु आना साहिब की निगरानी में श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
इस मौके श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अखंड पाठ की लड़ी के भोग डाले गए। रागी पंथ प्रसिद्ध विद्वान भाई रमनजीत सिंह भाई कर्मजीत सिंह के रोगी जत्थों ने कीर्तन किया। हजूरी कथावाचक भाई गुरसेवक सिंह ने कथा से संत बाबा बचन सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला।
अकाल कॉलेज काउंसिल के मुख्य प्रबंधक डाॅ. भूपिंदर सिंह पूनिया, दलजीत सिंह, सचिव जसवंत सिंह खहिरा, पूर्व काउंसिल प्रधान बलवंत सिंह गिल, प्रिंसिपल हरचेत सिंह चहिल, हरभजन सिंह दुगां, हरचरण सिंह नंबरदार, केवल सिंह जलान, गुरचरण सिंह खहिरा, इकबाल सिंह, मुख्य सेवादार संत सुरजीत सिंह, प्रधान संत सुखदेव सिंह ने संत बाबा बचन सिंह की ओर से किए गए कार्यों की प्रशंसा की।
इस दौरान गणमान्यों संत जी के भतीजे भाई सत्तनाम सिंह को सिरोपा भी भेंट किया गया। इस मौके बाबा जसवंत सिंह, सुखदेव सिंह, गुरमेल सिंह, ओंकार सिंह, भरपूर सिंह, बलवंत सिंह, गुलजारा सिंह, गुरजंट सिंह, सुखदेव सिंह, सुखविंदर सिंह, सिंदर सिंह, दर्शन सिंह, गुरमेल सिंह, मलकीत सिंह, दीदार सिंह, गुरमत्त सिंह, हरभजन सिंह, नाजम सिंह, प्रगट सिंह, डाॅ. गुरमेल सिंह आदि मौजूद थे।
संगरूर में बरसी मौके गणमान्यों को सम्मानित करते हुए आयोजक।