पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 523 स्टूडेंट्स को बूट और जर्सियां बांटी

523 स्टूडेंट्स को बूट और जर्सियां बांटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| सुनाम (संगरूर)

रोटरीक्लब की ओर से यहां के आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जरूरतमंद 523 छात्रों को बूट, जर्सियां स्कूल ड्रैस बांटी गई। इस दौरान राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय खेल मुकाबलों में मेडल जीतने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया।

रोटरी क्लब के अध्यक्ष घनश्याम कंसल की अगुवाई में करवाए गए समागम में एसडीएम परनीत शेरगिल मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुईं। समागम को संबोधित करते एसडीएम ने कहा कि इलाके की कई निजी समाज सेवी संस्थाएं, गरीबों की मदद के लिए आगे रही हैं। लेकिन रोटरी क्लब की ओर से गरीबों की मदद के अलावा जरूरतमंद छात्रों की समय समय पर सहायता करना सबसे श्रेष्ठ प्रोजेक्ट है। क्योंकि छात्रों के भविष्य से ही देश का भविष्य जुड़ा है। यदि सभी छात्र शिक्षित होंगे तभी देश सही मायनों में तरक्की कर सकेगा। रोटरी अध्यक्ष घनश्याम कंसल ने सभी का धन्यवाद करते भविष्य में ऐसे प्रयास जारी रखने का वादा किया। इस मौके पर प्रिंसिपल हेमराज शर्मा, राजकुमार वशिष्ठ, गुरमेल सिंह गहीर, कमला रानी, सुशील बंसल, विजय मोहन सिंगला, मेडम सोनिया, सुमित बंदलिश, मिंटू कुमार, लाडी चंद आदि हाजिर थे।

सुनाम में छात्रों को स्कूल ड्रेस वितरित करते एसडीएम रोटरी सदस्य।