पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 10 को डीसी दफ्तर पर किसान देंगे धरना

10 को डीसी दफ्तर पर किसान देंगे धरना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की ब्लॉक स्तरीय बैठक जसवंत सिंह तोलावाल की अगुवाई में गुरुद्वारा सचखंड में हुई।

जिसमें जिला अध्यक्ष अमरीक सिंह विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में फैसला किया गया कि विभिन्न मांगों को लेकर 10 फरवरी को डीसी कार्यालय के समक्ष धरना दिया जाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने जमीन अधिग्रहण बिल में शोध करके किसानों से धोखा किया है। पानी पर टैक्स तथा सरकारी निजी जयदाद नुकसान रोको बिल भी किसान विरोधी हैं। किसानों ने डीजल के दाम भी कम करने की मांग की। बैठक में दरबारा सिंह छाजला, माणक सिंह, रामशरण सिंह, दर्शन, गोबिंद, बाबा सिंह, भगवंत सिंह, अजैब आदि हाजिर थे।

सुनाम में भाकियू की बैठक को संबोधित करते किसान नेता।