- Hindi News
- नि:शुल्क कैंप में 150 लोगों के सेहत की हुई जांच
नि:शुल्क कैंप में 150 लोगों के सेहत की हुई जांच
संगरूर|मित्तल एंटरप्राइसिसके होमशॉप के उद्घाटन के उपलक्ष्य में दिशा फॉर सक्सेस संस्था की ओर से बठिंडा के प्रसिद्ध मैक्स सुपर स्पैशिएलिटी अस्पताल के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप लगाया गया। कैंप का उद्घाटन नगर काउंसिल के पूर्व प्रधान इकबालजीत सिंह पूनिया भाजपा नेता जतिंदर कालड़ा ने किया। मित्तल एंटरप्राइसिस के मालिक मनिंदर मित्तल ने बताया कि कैंप में 150 लोगों की जांच की गई। सभी ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।