किताबों की दुकानदारी बंद करने की मांग
कांग्रेससेवा दल पंजाब ने सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों में किताबों की चल रही दुकानदारी को बंद करने की मांग की है। कांग्रेस सेवा दल के राज्य सचिव लखमीर सिंह सेखों का कहना है कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन नई दिल्ली के सरकूलर नंबर 02 (सीबीएसई/एएफएफ सरकूलर 2011) तारीख 21-11-2011 के पैरा नंबर 4 के जरिए हिदायत जारी की हुई है कि स्कूलों में किताबें, स्टेशनरी आदि बेचने पर पाबंदी है। इसके बावजूद संगरूर क्षेत्र के कुछ सीबीएसई स्कूलों द्वारा स्कूलों में किताबों की दुकानदारी चल रही है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने स्कूलों में चल रही इस दुकानदारी को बंद करवाया तो कांग्रेस सेवा दल इसका विरोध करेगा।