लड़कियों को बांटे गए सर्टिफिकेट
संगरूर| गांवदुगां में सन फाऊंडेशन के सूर्य किरण प्रोजेक्ट द्वारा करवाया गया सिलाई-कटाई का कोर्स पूरा करने वाली लड़कियों को सर्टिफिकेट बांटने के लिए एक समारोह का आयोजन किया गया।
इस मौके मनोहर लाल एजीएम नाबार्ड बैंक, जसवंत सिंह भाटीया वित्तीय सलाहकार इंचार्ज सेंटर संगरूर ने विशेष तौर पर शिरकत की। पूर्व सरपंच दलवीर सिंह द्वारा उनका स्वागत किया गया और उनको प्राेत्सािहत किया।
इस मौके सरपंच हरप्रीत सिंह, भगवंत सिंह प्रधान बाबा विश्वकर्मा कमेटी, सियासत सिंह प्रधान फार्मर क्लब, पंच प्रगट सिंह, पंच गुरचरण सिंह सोही आदि मौजूद थे।