- Hindi News
- तीन बाइकर्स को रौंदती कार चाय की दुकान में घुसी
तीन बाइकर्स को रौंदती कार चाय की दुकान में घुसी
सुनाम (संगरूर)|शुक्रवार कीरात तीन बाइक सवारों को टक्कर मारकर बेकाबू कार चाय की दुकान में जा घुसी। हादसे में तीनों बाइक के चालक समेत नौ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से चार की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें पटियाला लुधियाना रेफर कर दिया गया है। आरोपी कार चालक हादसा स्थल से भाग गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपी को पकड़ने की कवायद शुरू कर दी है। एसएचओ सिटी जतिंदरपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात को यहां के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) के नजदीक चाय की दुकान पर 6 लोग बैठे थे। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार (एचआर 10 एस 1500) वहां से बाइक पर गुजर रहे मीता सिंह से जा टकराई। इसके बाद सड़क पर खड़े दो अन्य बाइक को रौंदती हुई कार सीधे चाय की दुकान में जा घुसी। हादसे में दुकान के बरामदे पर बैठे सुनील कुमार, परमजीत सिंह, हरिंदर सिंह, जतिंदर सिंह, मेवा सिंह, महिंदर सिंह, जगा सिंह, भगत सिंह, जेतू राम गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से घायलों को निकालकर शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। चार लोगों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें पटियाला लुधियाना भेज दिया गया है।