आरडी गुप्ता बने एटक का प्रधान
संगरूर|ट्रेड यूनियनकाउंसिल एटक संगरूर की बैठक साथी रघवर दियाल गुप्ता की प्रधानगी में स्वतंत्र भवन में हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से हुए चुनाव में प्रधान आरडी गुप्ता, सीनियर उप प्रधान दर्शन सिंह हरेड़ी, उप प्रधान कृष्ण भड़ो, महासचिव मुहम्मद खलील, सचिव सीता राम शर्मा, मेला सिंह, खजांची जीवन सिंह, मुख्य सलाहकार सुनील जैन, सर्बजीत सिंह, जत्थेबंदक सचिव समीम अहमद जसमेल जस्सी, पाली राम बांसल सरपरस्त चुने गए। बैठक में बिजली फैडरेशन, पीआरटीसी यूनियन, जीजीएस स्कूल यूनियन, पीआरटीसी भाईचारा मंच, पंजाब सबार्डिनेट फैडरेशन, सीवरेज यूनियन, दी क्लास फौर गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन के प्रतिनिधियों के अलावा जिला ऐटक के प्रधान सुखदेव शर्मा शामिल हुए।