पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुर्व्यवहार के कारण सुनाम के दो अध्यापक डिप्रेशन में

दुर्व्यवहार के कारण सुनाम के दो अध्यापक डिप्रेशन में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | संगरूर/ सुनाम

गांवगंढूआं में स्कूल की वाइस प्रिंसिपल की ओर से किए गए दुर्व्यवहार से परेशान दो टीचर डिप्रेशन में चले गए हैं, जिनमें से एक टीचर को सुनाम के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां से उसे संगरूर के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया। दूसरी ओर वाइस प्रिंसिपल नीरू ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

अस्पताल में इलाज करा रहे मैथ टीचर विक्की शर्मा ने बताया कि वह पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे आदर्श स्कूल में पिछले लंबे समय से बच्चों को पढ़ा रहे हैं, परंतु स्कूल की वाइस प्रिंसिपल की ओर से उन्हें बार-बार परेशान किया जा रहा है। विक्की शर्मा ने बताया कि उसके रिश्तेदारी में शादी थी, इसलिए उसने वाइस प्रिंसिपल से छुट्टी मांगी थी परंतु उसे छुट्टी देने से इनकार कर दिया गया। वाइस प्रिंसिपल ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों को कर दी। उच्च अधिकारियों ने उसे चंडीगढ़ में बुलाकर कहा कि यदि आगे से छुट्टी मांगी तो 5 लाख रुपए देने होंगे नौकरी छोड़नी पड़ेगी। यह सब कुछ उससे एक कागज पर लिखवाया गया। उसी दिन से वह मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा।

सोमवार को तो वह घर छोड़कर चला भी गया था, परंतु परिवार की चिंता के चलते वह उसी दिन वापस गया। बुधवार को जब वह स्कूल पहुंचा तो वाइस प्रिंसिपल ने फिर उसकी उच्च अधिकारियों से फोन पर बात करवाई। उच्च अधिकारियों ने उसे चंडीगढ़ आने को कहा। जिस कारण वह काफी परेशान हो गया और घर चला आया। घरवालों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

पढ़ाईके बजाय घर का काम करवाया जाता था

दूसरेटीचर कंचन वर्मा ने बताया कि उसे बच्चों को पढ़ाने की बजाय बाजार में अन्य कार्य करवाए जाते हैं। यदि वह उन कार्यों को करने से जवाब देती है तो उसे नौकरी से हटाने की धमकी दी जाती है। जिस कारण वह एक सप्ताह से डिप्रेशन में चल रही है।

जांच के बाद करेंगे कार्रवाई : डीईओ

डीईओसेकेंडरी शिक्षा निर्मल सिंह सिद्धू का कहना है कि मामला उनके ध्यान में नहीं है। मामले का पता करके जांच की जाएगी। उसके बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

उच्चाधिकारी को भेजेंगे रिपोर्ट : प्रिंसिपल

स्कूलके प्रिंसिपल ललित कुमार ने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई ज्यादा जानकारी नहीं है। जल्द ही पूरी जानकारी प्राप्त करके उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

बुधवार को संगरूर के सिविल अस्प