नशे के खिलाफ स्टूडेंट्स निभाएं अहम रोल
तंबाकूकंट्रोल सेल एंटी ड्रग्स स्टूडेंट्स काउंसिल द्वारा सरकारी रणबीर कॉलेज में प्रिंसिपल डाॅ. एसके कौशिक की अगुवाई में नशा विरोधी दिवस मनाया गया। इस मौके पर एसएमओ डाॅ. बलवंत सिंह ने मुख्य प्रवक्ता के तौर पर शिरकत की।
डाॅ. बलवंत सिंह ने नशे के कुप्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंजाब में 19 से 25 साल के करीब 70 प्रतिशत लोग नशा करने के आदी हैं। उन्होंने कहा कि नशा करने वाले का सामजिक स्तर पर कोई वजूद नहीं रहता। प्रिंसिपल डाॅ. कौशिक ने कहा कि नशे की बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए छात्रों को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। कॉलेज के तंबाकू कंट्रोल सेल एंटी ड्रग्स स्टूडेंट्स काउंसिल के कन्वीनर प्रो. रुपिंदर शर्मा ने बताया कि पंजाब सरकार की हिदायतों के अनुसार छात्रों को प्रेरित करने के लिए काउंसिल का गठन किया गया है। कॉलेज के छात्र अर्षप्रीत शर्मा सुखमनजीत सिंह ने नशे के विरुद्ध गीत पेश किए। प्रो. सुखवीर सिंह ने मेहमानों का धन्यवाद किया। इस मौके पर डा. जगमोहन शर्मा, डाॅ. राज बाला सेखेां, प्रो. सुधा शर्मा, लवप्रीत सिंह, रणदीप सिंह, अर्षप्रीत कौर, प्रदीप सिंह, गुरिंदर सिंह मौजूद थे।
संगरूर में बुधवार को सरकारी रणबीर कॉलेज में संबोधित करते हुए प्रवक्ता।
जागरुकता
बर्बाद करता नशा