एथलेटिक में संगरूर रहा द्वितीय
पंजाबमास्टर एथलेटिक एसोसिएशन की ओर से करवाई गई 35वीं पंजाब मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप की ओवरऑल ट्राफी पर लुधियाना की टीम ने कब्जा किया है। संत किशन सिंह यादगारी खेल मैदान मस्तुआना साहिब में हुई दो दिवसीय चैंपियनशिप में पंजाब भर से 35 से 100 वर्ष की उम्र तक के करीब तीन सौ खिलाडिय़ों ने भाग लिया था।
यहरहे परिणाम : चैंपियनशिपमें लुधियाना पहले, संगरूर दूसरे पटियाला तीसरे स्थान पर रहा है। पुरुषों की 5000 मीटर वॉक में 75 वर्षीय प्रितपाल सिंह ने पहला, पंकज शर्मा ने दूसरा, 40 वर्षीय राजेश शर्मा पहले, गुरलाल सिंह दूसरे, 45 वर्ष में नरपिंदर सिंह पहले, 50 वर्ष में मनिंदर सिंह पहले, गुरविंदर सिंह दूसरे, 55 वर्ष में कैप्टन हरभजन सिंह पहले, महिलाओं की 5000 मीटर वॉक में 55 वर्षीय जसबीर कौर ने पहला, 60 वर्षीय सुरिंदर कौर ने पहला, पुरूषों की जेवेलिन थ्रो में 35 वर्षीय प्रेमपाल सिंह ने पहला, 45 वर्षीय सत्तनाम सिंह ने पहला, 55 वर्षीय गुरमुख सिंह ने पहला, 60 वर्षीय बलवंत सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। ऊंची छलांग में 45 वर्षीय मेजर सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर डॉ. भूपिंदर सिंह पूनिया, प्रिंसीपल ओंकार सिंह, मनजीत सिंह, गोबिंद सिंह, गुरजंट सिंह, इकबाल सिंह, अवतार सिंह भट्ठल, प्रो जोगराज, रणधीर शर्मा, सर्बजीत कौर, अमृतपाल कौर आदि उपस्थित थे।
संगरूर में विजेता को सम्मानित करते हुए आयोजक।
स्पोर्ट्स