डीएसपी ऑफिस के सामने प्रदर्शन
ससुरालपरिवार से तंग आकर जीवन लीला समाप्त करने वाली विवाहिता के पीड़ित परिवार ने पुलिस कार्रवाई पर असंतुष्टि जताते हुए डीएसपी कार्यालय के सामने रोष जताया। प्रदर्शन को भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा , इंकलाब केन्द्र पंजाब, डीटीएफ जमहूरी अधिकार सभा के प्रतिनिधियों ने भी समर्थन दिया है। आरोप है कि पुलिस पीड़ित परिवार को इंसाफ देने की बजाय आरोपियों का साथ दे रही है।
यहहै मामला
5अक्टूबर 2014 को गांव सारों में विवाहिता कुलजीत कौर (28) ने ससुराल परिवार से तंग आकर पंखे से चुनरी के साथ फंदा लगा लिया था। मृतका कैनेडा जाना चाहती थी। मृतका के पिता मुकंद सिंह निवासी महिल कलां का आरोप था कि शादी के बाद उसकी बेटी को कैनेडा में भेजने के बदले उसका पति अपने पारिवारिक मेंबरों के साथ मिलकर मृतका से 15 लाख रुपए की मांग कर रहा था। रुपयों के लिए ससुराल परिवार उसकी बेटी को परेशान करता था। पुलिस ने संगरूर सदर पुलिस स्टेशन में मृतक विवाहिता के पति समेत चार आरोपियों को नामजद किया था। सोमवार को डीएसपी कार्यालय में इंसाफ के लिए पहुंचे मृतका के पिता मुकंद सिंह और मृतका के भाई इन्द्र जीत सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन लगातार आरोपियों की मदद कर रहा है। उन्हें इंसाफ देने की बजाय मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जा रहा है। मामले की जांच के दौरान पुलिस आरोपियों का पक्ष ले रही है।
^पुलिस मामले में किसी से कोई पक्षपात नहीं कर रही है। मामले की जांच के लिए दोनों पक्ष बुलाए गए थे। लड़की पक्ष ने अपना पक्ष पुलिस के सामने रखने से इनकार कर दिया है। गुरप्रीतसिंह ढींडसा, डीएसपी,संगरूर
पीड़ित परिवार के समर्थन में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा के नेता जगराज हरदासपुरा, इंकलाब केन्द्र पंजाब के प्रधान नारायण दत्त, डीटीएफ के प्रदेश कमेटी सदस्य गुरमेल भूटाल जमहूरी अधिकार सभा के नेता बलवंत उपली का कहना है कि पुलिस के इस पक्षपात वाले रवैये के चलते महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। विवाहिता की मौत के जिम्मेदार आरोपी पुलिस की शह पर परिवार को धमका रहे हैं। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए संघर्ष का रास्ता अपनाया जाएगा।
रोष जता रहे पीड़ित परिवार और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने समर्थन दिया।