पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आठ तोले सोना और नकदी चोरी

आठ तोले सोना और नकदी चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर | दशमेशनगर स्थिति एक मकान से चोर लाखों रुपए का सोना और नकदी उड़ाकर फरार हो गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दशमेश नगर निवासी रवि कुमार ने बताया कि 4 दिसंबर को अपने परिवार समेत रिश्तेदारी में जालंधर शादी में गया था। रविवार दोपहर वापस लौटे तो देखा कि घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था और घर के भीतर सामान बिखरा पड़ा था। इस दौरान घर की अलमारी में रखा आठ तोले सोना और आठ हजार रुपए नकदी नहीं थे। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना सिटी पुलिस स्टेशन को दी। उन्होंने बताया कि चोरों की गिरफ्तारी के लिए सोमवार को डीएसपी से भी मिले हैं। डीएसपी गुरप्रीत सिंह ढींढसा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।